A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजे बाजे हाथी घोड़ा के साथ धूमधाम से निकला कलश यात्रा

संवादाता सुरेश चन्द गांधी/ श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

IMG 20250318 WA0319
संवादाता सुरेश चन्द गांधी/ श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर ,भैसहां सदर श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का कलश यात्रा मंगलवार को भैंसहा पकड़ीहवा प्राचीन शिव मंदिर के प्रगाढ़ से गाजे बाजे हाथी घोड़ा के साथ धूमधाम से निकला गया। जिसमें हजारों पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण से सुबह 11बजे यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना से शुरू हुआ जो नौकाटोला, छितौनापट्टी,सदर टोला होते हुए छोटी गंडक नदी हेतिमपुर पहुंचा जहां कन्याओं के द्वारा यज्ञ कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा सदर टोला बाजार से हिरन्नापुर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पकड़ीहवा शिव मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद आदि वितरण किया गया। इसी के साथ पहले पहले दिन के यज्ञ का शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला, उपनिरीक्षक , विवेक सिंह, सुजीत सिंह, कांस्टेबल राहुल पांडेय, आकाश गौंड, कृष्ण प्रताप सिंह आदि लोग संभाल रहे थे। जिसका सकुशल समापन हो गया। कथा का रसपान मंदाकिनी जी व पवन दास महाराज के द्वारा कराया जाएगा।

यज्ञ के प्रमुख यजमान पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, कुंती देवी , हरिंदर यादव, लवकुश व योगेंद्र सिंह रहे। आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से गौरीशंकर सिंह, चंद्र शेखर सिंह, उदयभान सिंह, सत्यम सिंह, सूरज सिंह,भरत सिंह, नन्हे सिंह, राजन सिंह, विभूति कुशवाहा, रमेश कुशवाहा विजय यादव सुनील गुप्ता के अलावा भैंसहा प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय,किरन सिंह मोनू गुप्ता छांगुर गुप्ता मंटू मधेशिया, यशवंत सिंह, सुगंधा सिंह, फेकनी देवी, सुनीता देवी, इसरावती देवी, जंत्री देवी, विद्यासागर वर्मा, भीम सिंह, अखिलेश सिंह, विनय सिंह, शैलेश सिंह, संजय सिंह,किशन सिंह, अजित,संगम, राज, संजीव, शिबू, जयचंद, सोनू नन्हे राय केशव यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!