A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

राजस्थान दिवस समारोह: तीसरे दिन जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन

जिला परिषद सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

174315273042517431527324321743152734460

 

सीकर. राजस्थान दिवस समारोह के तीसरे दिन जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के लाभार्थियों को राज्य सरकार की स्वामित्व योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिला स्तरीय समारोह में बेबी भार्गव, प्रियंका गुर्जर, अरमान खान, हंसराज घायल, मन्नालाल, देवेंद्र सिंह और रामदेव को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा बलजीत और अनुराग को बैसाखी, गोकुल चंद और संतोष कुमार को ब्लाइंड स्टिक, तथा मूलचंद और नेमीचंद को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वामित्व योजना के तहत जिला स्तर पर 50 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी पार्सल सहित पट्टे वितरित किए गए। वहीं जिले के पंचायत स्तर पर 450 लाभार्थियों को भी स्वामित्व योजना के पट्टे प्रदान किए गए।

इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, उप जिला प्रमुख ताराचंद घायल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, उपनिदेशक प्रियंका पारीक, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक राकेश कुमार लाटा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, सहायक लेखाधिकारी रविंद्र पूनिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!