A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

अखिल भारतीय साहित्य परिषद नगर इकाई बुरहानपुर का गठन, कपिल मिश्रा अध्यक्ष और कंचन गुरव उपाध्यक्ष मनोनीत

बुरहानपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मालवा प्रांत समूह के अंतर्गत नगर इकाई बुरहानपुर का गठन किया गया है। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिपुरारी शर्मा की अनुशंसा पर Burhanpur Bookies Club के संस्थापक कंचन गुरव और सह-संस्थापक कपिल मिश्रा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

इस क्रम में श्री कपिल मिश्रा को नगर इकाई बुरहानपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद को विश्वास है कि वे इस दायित्व को कुशलता से निभाएंगे और साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

साथ ही, कु. कंचन गुरव को नगर इकाई बुरहानपुर में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनके नेतृत्व में युवाओं को साहित्य परिषद से जोड़ने और साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद की जा रही है।

इस नई इकाई के गठन से बुरहानपुर में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!