A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

साहिबगंज में 1001 कन्याओं ने कलश स्थापना को लेकर निकला भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
  1. साहिबगंज।भारतीय कला मंदिर सकरूगढ़ चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन करके निकाला गया। जिसमें 1001 महिलाएं बच्चियां पारंपरिक वेश भूषा में कलश लेकर निकली। कलश शोभा यात्रा ढोल नगाड़ा गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकलकर पूर्वी फाटक, पुरानी साहिबगंज, कमल टोला होते हुए मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट तट में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से पूजन करके जल भरकर कलश यात्रा बड़तल्ला स्ट्रीट, कृष्ण नगर बड़ी दुर्गा मंदिर, कॉलेज रोड होते हुए सकरूगढ़ चैती दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। कलश शोभा यात्रा में रथ पर प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता के साथ बजरंगबली और मां दुर्गा की नौ स्वरूप विराजमान थी, जो आकर्षक का केंद्र था। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। वही नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी।समिति के संरक्षक हेमंत तांती ने कहा कि विश्व का कल्याण के लिए, समाज में शांति भाईचारा के लिए, सनातन धर्म के विस्तार के लिए कलश शोभा यात्रा निकाला गया। इससे हमारे धर्म के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा।आज हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 का शुरुआत चैती नवरात्री के साथ मां दुर्गा, प्रभु श्री राम, बजरंगबली की पूजा आराधना करके नववर्ष का शुरुआत होगा। सभी अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर नव वर्ष आगमन का खुशी मना रहे है। वही मां दुर्गा का भजन से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। वही आज अहले सुबह से ही वैदिक मंत्रोचारण के साथ घरों में ओर मंदिरों में कलश स्थापना करके मां दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा अर्चना की जाएगी।
Back to top button
error: Content is protected !!