A2Z सभी खबर सभी जिले की

98 छात्र-छात्राओं की केरियर काउंसलिंग की गई

    सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड  धार 21 जुलाई 2025

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सोमवार को प्राचार्य, शासकीय मॉडल स्कुल एवं प्राचार्य, शासकीय पी.एम. श्री हाईस्कुल ब्रहाकुंडी धार में केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमे गठित पेनल के चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञो द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के लिए केरियर काउंसलिंग सेशन मे विद्याथियों को केरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्याथियों को नेशनल केरियर सर्विस पोर्टल एवं रोजगार पंजीयन की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई। इस दौरा कुल 98 छात्र-छात्राओं की केरियर काउंसलिंग हुई। जिसमें शासकीय मॉडल स्कूल धार मे 43 छात्र-छात्राओं एवं शासकीय पी.एम. श्री हाई स्कुल ब्रहाकुडी धार मे 55 छात्र-छात्राओं की केरियर काउंसलिंग की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!