चेरिया बरियारपुर,जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा तथा निकाला कैंडल मार्च ।
चेरिया बरियारपुर,जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा तथा निकाला कैंडल मार्च ।

चेरिया बरियारपुर,जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा तथा निकाला कैंडल मार्च ।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा
मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर प्रखंड परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनिल वर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया। यह शोक सभा जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आयोजित की गई थी।
आक्रोशित लोगों ने की घोर निंदा
शोक सभा में उपस्थित लोगों ने इस निर्मम हत्या के खिलाफ घोर निंदा की और शहीद हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए इस संकट की घड़ी में धैर्य रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
दो मिनट का मौन रखा गया
अंत में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर
जिसमें मंडल महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य रुपेश कुमार जी मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार शाह सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत जी गोपालपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप जी गोपालपुर के पंचायत अध्यक्ष बृजेश जी, गोपालपुर के निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष धीरज जी, एवं विवेक कुमार जी, निलेश सिंह, बादल जी, रवि जायसवाल, रंजन जी समेत 50 की संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
आतंकी का बीजेपी विरोध कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में शोक सभा आयोजित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
चेरिया बरियारपुर विधानसभा के अंतर्गत चेरिया बरियारपुर उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च यात्रा विश्वकर्मा चौक से प्रखंड परिसर चेरिया बरियारपुर शहीद स्मारक तक पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय उघोष के साथ यात्रा संपन्न किया गया !
चेरिया बरियारपुर से अरुण साह कि रिपोर्ट,9955835320






