सिकंदराराऊ (हसायन) 01 मई । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरेरा में आयोजित भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन भव्य और गरिमामय माहौल में किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में विप्र समाज के युवाओं ने भाग लिया और विशिष्ट अतिथि स्वरूप पहुंचे जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक रूप से स्वागत-सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और खैर अलीगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा जब शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे तो हसायन कस्बे के विप्र युवा वर्ग ने उन्हें भगवान परशुराम के प्रतीक ‘फरसा’ भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंकुर शर्मा, नारायण पंडित, दीपक उपाध्याय, यश कौशिक, मनीष पाठक, हरीश कौशिक, मनीष कौशिक, और मनी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में विप्र समाज की एकजुटता और धार्मिक श्रद्धा की झलक साफ दिखाई दी, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी भगवान परशुराम की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।