
प्रेस विज्ञप्ति
बोधगया में माइक्रो उद्यमियों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा इलेक्ट्रिक कुकस्टोव के उपयोग से आय के प्रभाव का आकलन हेतु आयोजित कार्यशाला का आयोजन
बोधगया 02 मई 2025, हम जानते कि पारंपरिक जैव ईंधन से अधिक प्रदूषण होता है जो जलवायु प्रदुषण को बढ़ाता है। हमें स्वच्छ और नवीकरणीय ईंधन की के उपयोग को बढ़ाने की जरुरत है। हमें सौर ऊर्जा जैसे नए विकल्पों पर विचार करने की जरुरत है। उक्त बातें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने बोधगया में माइक्रो उद्यमियों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा इलेक्ट्रिक कुकस्टोव के उपयोग से आय के प्रभाव का आकलन हेतु आयोजित कार्यशाला में कही। इस कार्यशाला का आयोजन फिनोविस्टा द्वारा जे-वायर्स के सहयोग से किया गया। फिनोविस्टा के सह संस्थापक श्री विमलेश कुमार ने कहा कि भोजन पकाना इंसान की सबसे जरुरी कार्यों में से एक है। जिसमें समय, ऊर्जा एवं पैसे खर्च होता है। पारंपरिक ऊर्जा की तुलना में इंडक्शन चूल्हे एवं इलेक्ट्रिक कुकर पर खाना जल्द एवं सुगमता से पकता है। आज दुनिभर में इसका उपयोग हो रहा है। हमें भी इस और विचार करने जरूरत है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म उद्यमियों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को पारंपरिक ईंधन जैसे एलपीजी, कोयला और बायोमास से इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर स्थानांतरित करना तथा इससे उनके आया पर पड़े प्रभावों का आकलन करना है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी और शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार करना है। स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की ऊर्जा लागत को कम कर उनकी लाभप्रदता और स्थिरताबढ़ सके इसका आंकलन। इलेक्ट्रिक कुकिंग के आर्थिक लाभों का मूल्यांकन एवं व्यापक रूप से इसे अपनाने के लिए टिकाऊ और किफायती व्यावसायिक मॉडल विकसित करना है।
जीविका की सहयता से 500 उद्यमियों को परीक्षण और इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधान लागू करने में किया जा रहा है। फिनोविस्टा द्वारा 750 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए इलेक्ट्रिक कुकिंग अपनाने की व्यवहार्यता और चुनौतियों पर अनुसंधान कर रहा है। इसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान व्यावसायिक मॉडलों पर शैक्षिक अंतर्दृष्टि और प्रभाव मूल्यांकन कर रहा है। जे-वायरस द्वारा ई- कुकिंग तकनीकों पर प्रशिक्षण और प्रदर्शन प्रदान कर रहा है। कार्यशाला में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं फिनोविस्टा के सह संस्थपकों के अतिरिक्त दक्षिण बिहार ग्रामीण पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के इलेक्ट्रिक एक्सिक्यूटिव इंजीनियर प्रेम कुमार, जे-वायर्स की बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर नीतू देवी सहित संजू देवी, सविता देवी, लीड ऑपरेशन अमित कुमार, फिनोविस्टा के शीतल रस्तोगी, जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार, प्रबंधक वित्त समोद कुमार प्रणव, प्रबंध संचार दिनेश कुमार, जे -वायर्स के प्रबंधक मार्केटिंग अनुज कुमार उपाध्याय, प्रबंधक गौरव पाण्डेय, फील्ड ऑफिसर, सूक्ष्म उद्यमियों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने भाग लिया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














