A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Hathras – विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    कोतवाल हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। उसका मायका हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा में है। प्रियंका की शादी करीब 5 साल पहले सौरभ के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां भी थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका का उत्पीड़न करते थे। घटना के बाद कुछ लोग प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रियंका की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।कोतवाल हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। उसका मायका हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा में है। प्रियंका की शादी करीब 5 साल पहले सौरभ के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां भी थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका का उत्पीड़न करते थे। घटना के बाद कुछ लोग प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रियंका की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!