उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर

दिनांक-04.05.2025

रिर्जव पुलिस लाइन ग्राउण्ड कुशीनगर में सर्किल खड्डा व सर्किल तमकुहीराज टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन

IMG 20250504 WA0369पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 04.05.2025 को पुलिस लाइन ग्राउण्ड में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह क्रिकेट मैच सर्किल खड्डा व सर्किल तमकुहीराज की टीमों के बीच खेला गया। जिसमे सर्किल खड्डा की टीम विजयी रही। क्रिकेट मैच के दौरान सर्किल खड्डा की टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 05 विकेट के नुकसान पर कुल 84 रन बनाया गया जिसके जवाब में सर्किल तमकुहीराज की टीम 10 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 79 रन ही बना सकी। इस प्रकार सर्किल खड्डा की टीम द्वारा यह मैच 05 रनों से जीत लिया गया। विजेता टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सर्किल खड्डा की तरफ से का0 अतुल कुमार ने 37 रन तथा 02 विकेट लिया गया, जिन्हे मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के समापन के बाद प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार द्वारा सर्किल खड्डा को पुरस्कृत करते हुए कहा गया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह टीम भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की सराहना की।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!