उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर

दिनांक 04.05.2025

जनपद कुशीनगर में आज दिनांक 04.05.2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2025) का आयोजन

 

जनपद कुशीनगर में आज दिनांक 04.05.2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2025) का आयोजनIMG 20250504 WA0289 IMG 20250504 WA0288 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से किया जा रहा है। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा सर्किल पडरौना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और परिवहन के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर ने आमजन और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें। पुलिस प्रशासन नीट यूजी-2025 की परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!