
✍️अजीत मिश्रा✍️
अंबेडकरनगर(यूपी)
कोतवाली अकबरपुर
।। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी घटना।।
छात्राओं और बहन बेटियों का सड़क पर चलना हुआ दुर्लभ मंनचलो और शोहदों के आतंक के आगे कोतवाली पुलिस हुई नतमस्तक।
जब से कोतवाली प्रभारी महोदय आए हैं तब से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घर से बाहर निकलना पढ़ना लिखना चलना दुर्लभ हुआ बहन बेटियों में डर का माहौल कोतवाल साहब की कृपा से मंनचलो शोहदों का तेजी पनपता हुआ साम्राज्य।
ज्ञात हो कि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत तमसा मार्ग पर अनेकों स्कूल कॉलेज संचालित है बच्चिया पढ़ने लिखने जाती हैं और मनचलों शोहदों के आतंक से प्रताड़ित होती रहती है।
।।दूसरी घटना बनगांव डिहवा में घटी।।
“खुलेआम बहन बेटियां होती हैं छेड़खानी की शिकार” अकबरपुर कोतवाली पुलिस सुरक्षा के नाम पर सिर्फ करती है खानापूर्ति।
पिछले चार दिनों में अकबरपुर कोतवाली में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हुए है* यह इस बात का सबूत है कि यहां पर अपराधियों दबंगों मनचलों के हौसले सातवें आसमान पर उड़ रहे हैं। पिछले लगभग 35 दिनों में अकबरपुर कोतवाली में लगभग 100 मुकदमे दर्ज हुए हैं योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अपराध मुक्त प्रदेश दर्ज मुकदमे गवाही दे रहे हैं।
अकबरपुर कोतवाली में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है हर मामले की होती है लंबी डील।














