A2Z सभी खबर सभी जिले की

डुमरियागंज ,नवीन मंडी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

प्रभावित दुकानदारों को मिलेंगी 20 नई दुकानें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में नवीन मंडी शाहपुर में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंडी परिसर में बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया।

IMG 20250505 231354

प्रशासन ने 15 दिन पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई न होने पर प्रशासन

ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिराया।

  • अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रखेगा। दोबारा अवैध कब्जा करने वालों पर विधिक कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मंडी सचिव ओम प्रकाश के अनुसार, मंडी निदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश की मंडियों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। प्रभावित दुकानदारों के लिए 20 नई दुकानें और 2 प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। इन दुकानों का आवंटन नियमानुसार प्रभावित दुकानदारों को किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!