A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा खुनियांव ब्लॉक में टीकाकरण अभियान चलाया गया

27 केंद्रों पर 268 बच्चों और 97 गर्भवती महिलाओं को लगा टीका

खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को वीएचएसएनडी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 365 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 268 पांच वर्ष तक के बच्चे और 97 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।

टीकाकरण अभियान बेलवा, करौंदा खालसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौवा, जोकइला, नागचौरी केवटहिया समेत कुल 27 केंद्रों पर चलाया गया। एएनएम द्वारा टीकाकरण किया गया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहयोग प्रदान किया। सुपरवाइजरों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीसीपीएम खुनियांव महेंद्र कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य है। टीकाकरण से इनकार करने वालों की सूची बनाई जाएगी। उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाया जाएगा। फिर भी न मानने पर सीएचसी को सूचित किया जाएगा।

यह टीकाकरण काली खांसी, टीबी, हेपेटाइटिस बी और निमोनिया जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। शिविर में सुशीला देवी, पूनम शर्मा, सीमा चौधरी, पूनम देवी, रमावती, चंद्ररेखा भारती, आशा देवी और रंजेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रही।

Back to top button
error: Content is protected !!