A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल बॉर्डर पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

सिद्धार्थनगर में 625 जगह चिह्नित, DM बोले-सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे

सिद्धार्थनगर में गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रशासन ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से लगी 68 किलोमीटर की सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में 625 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

IMG 20250505 232353

इसी कड़ी में थाना ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम पिपरा में एक मामले की कार्रवाई की गई। यहां गाटा संख्या 102 की 0.110हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। यह कार्रवाई तहसील शोहरतगढ़ न्यायालय के आदेश पर की गई।

IMG 20250505 232240

कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में की गई। मौके पर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिसअधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी सुजीत राय और प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह मौजूद रहे। राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में वाद संख्या 01373/2019 के तहत समसुल्लाह पुत्र एनुल्लाह को ग्राम सभा की भूमि से बेदखल किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!