A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीसलपुर वन विभाग फाटक के पास ट्रेन से काटकर अधेड व्यक्ति की मौत, रेलवे फाटक के पास मिला शव

पीलीभीत। पीलीभीत में एक दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बीसलपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन में हुई। वन विभाग कार्यालय के निकट रेलवे फाटक के पास सुबह 8:10 बजे यह हादसा हुआ। मृतक एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति था। उसने तहमत और चेकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ में दो अंगूठियां थी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला के अनुसार मामले की जांच चल रही है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!