
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद केन्द्र की भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दृढ़ नेतृत्व सशक्त बलों के पराक्रम के बारे में बताने के लिए जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार 13 मई 2025 से लेकर 23 मई 2025 तक देशभर में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन करने जा।रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के प्रमुख सदस्यों सहित लोगों को भी पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए सफल अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” के पक्ष में सबको एक करना है। भाजपा पार्टी सूत्रों के अनुसार इस यात्रा स्वर स्पष्ट रूप से राजनीतिक नही रहेगा। परन्तु वे एक ऐसे मामले पर लोगों को एकजुट करना चाह रहे हैं जिसमें समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो सके। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ संगठनात्मक पदाधिकारियों भाजपा के नेता भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्रियों मे अमितशाह राजनाथसिंह जेपी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने रविवार 11 मई को इस विषय को लेकर चर्चा की थी। भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार 12 मई को तरूण चुघ विनोद तावड़े दुष्यंत गौतम सहित पार्टी महासचिवों के साथ भी बैठक की और इस तिरंगा यात्रा अभियान को अंतिम रूप दिया।