A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अंतर्जनपदीय मेधा सम्मान समारोह आयोजित।

अयोध्या IMG 20250519 WA0004IMG 20250519 WA0002 1IMG 20250519 WA0003 1
किताबी ज्ञान ही नहीं संस्कारों का ज्ञान भी देना आवश्यक है। पढ़ाई आवश्यक है। ज्ञान आवश्यक है। क्योंकि यह ज्ञान का युग है। सभी को छोड़ देना लेकिन योगी मोदी को मत छोड़ना क्योंकि इन्हीं के शासन में बेटियां सुरक्षित हैं।
उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने एक महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को पुरस्कार सम्मान पत्र के साथ टेबलेट वितरित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। मुख्य अतिथि में इस दौरान लॉ कॉलेज का उद्घाटन भी किया।

 अंतर्जनपदीय स्तर पर आयोजित मेधा सम्मान समारोह मे सैकड़ो प्रतिभाएं सम्मान पाते ही चहक उठी । इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी।

वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । जिसकी शुरुआत फूला देवी चंद्रधर मिश्र ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस बथुआ चनदौका के प्रबंधक श्री मधुसूदन मिश्र ( कल्लू महराज ) जी के कर कमलों द्वारा माँ स्वरास्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथ द्वारा तीन जिलों के 50 से अधिक इंटर कालेजों के सभी 12th पासआउट छात्र-छात्राओं एवं समस्त इंटर कॉलेजो के फर्स्ट , सेकंड , एवं थर्ड रैंक प्राप्त किए हुए स्टूडेंट्स को स्मार्ट फ़ोन , टेबलेट , एवं अन्य पुरस्कारो से पुरस्कृत किया गया । जिसमे अम्बेडकर नगर , सुल्तानपुर एवं अयोध्या जिले के तमाम सम्मानित अधिकारीगण , प्रधान गण , जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं समस्त क्षेत्र के सभी इंटर कालेजो एवं डिग्री कालेजों के प्रबंधक एवं (प्रधानाचार्य/ प्राचार्य) एवं अभिभावको के अलावा सौकडो गणमान्य व्यक्तिओ की उपस्थिति रही । कालेज के डायरेक्टर दीपक मिश्र द्वारा सभी आये हुए सम्मानित अतिथियो को उपहार स्वरूप श्री राम दरबार की प्रतिमा सप्रेम भेटकर के सम्मानित किया गया। प्राचार्य शालू पांडे ,डॉक्टर सुरेश कुमार यादव, संतोष दुबे ,खुशीराम तिवारी, शालिग्राम, मनोज पांडे, रमन दुबे, सोनम पांडे, एकता सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने अतिथियों को बैच लगाकर व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता मैनेजिंग डायरेक्टर व संचालन प्रधानाचार्य संत प्रकाश यादव ने किया । समारोह को मुख्य अतिथ के अलावा कई नेताओं ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन में महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का अपूर्णीय योगदान रहा । समारोह के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!