
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आईपीएल सीजन 18 , के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चार मे से तीन टीमें तय हो गई हैं। ये टीम है- गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स, बंगलुरू , पंजाब किंग्स। चौथें नंबर पर मुंबई इडियंस, दिल्ली कैपिटलस, लखनऊ सुपरजाएंटस । दिल्ली में कल रविवार 18 मई को गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के समीकरण स्पष्ट कर दिए हैं। सोमवार को लखनऊ और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच यदि लखनऊ हार गई तो फिर मैच से बाहर हीने वाली पांचवी टीम बन जायेगी। 21 मई को मुंबई और दिल्ली का मुकाबला फिर चौथी टीम तय करेगा। गुजरात 9वी जीत दर्ज करते हुए 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। दिल्ली की हार से बंगलुरू और पंजाब 17-17 पाइंटस के साथ प्लेऑफ क्वालिफाई कर गई है।



