A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग डा. अरविंद कुमार चौरसिया ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण 

कुशीनगर।शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार चौरसिया विशेष सचिव सिंचाई एवम् जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर में स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। चौरसिया द्वारा गोशाला मे संरक्षित गोवंशो के रख रखाव, पोषण, स्वास्थ्य टीकाकरण, भूसे की उपलब्धता एवम गर्मी लू से बचाव के बारे में जानकारी ली गई। भंडारित भूसा में भूसे की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। जिसमे मौके पर 63 कुंतल भूसा पाया गया। संरक्षित गोवंश के बारे में उनके द्वारा जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में गोवंश के खड़े होने के लिये बाहर कही अतिरिक्त प्लेटफार्म होना आवश्यक है तथा वर्षा ऋतु में शेड के अन्दर पानी का जमाव होने पर निकासी की व्यवस्था या नाली भी रहे ।चारागाह की भूमि, हरा चारा बोने की स्थिति की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता सिचाई बी राम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र प्रसाद, उप‌ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा. ज्ञानेन्द्र किशोर, उपचिकित्साधिकारी कसया डा.शशांक शेखर एवं गोशाला केयर टेकर हरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!