उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर

दिनांक 26.05.2025, थाना नेबुआ नौरंगिया

*कूट रचित सरकारी दस्तावेजों और मुहरों का उपयोग

IMG 20250526 WA0370 IMG 20250526 WA0369कूट रचित सरकारी दस्तावेजों और मुहरों का उपयोग कर भोले-भाले ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली करने वाले अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 16 अदद कूट रचित सरकारी /गैर सरकारी मुहरें, 35 अदद कूट रचित व स्वहस्ताक्षरित व मूल मोहर युक्त सरकारी प्रपत्र एवं अवैध वसूली से अर्जित नगद 15,100/- रुपया इत्यादि के साथ सरगना सहित कुल चार शातिर अपराधी गिरफ्तार*

जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर, कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से गांवों में घूम-घूमकर मकान नंबर की प्लेट लगाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और टेंडरों का लालच देकर ठगी करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0सं0 196/2025 धारा 318(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/339 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में दिनांक 25.05.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया, साइबर सेल तथा स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा जनपद कुशीनगर में सक्रिय एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कूट रचित सरकारी दस्तावेजों और मुहरों का उपयोग कर भोले-भाले ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी कर रहे थे। यह गिरोह जनपद कुशीनगर के विभिन्न ब्लॉकों, गावों व टोलों में जाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। अभियुक्तगणों के पास से अवैध कूट रचित सरकारी दस्तावेज, मुहरें, फर्जी कूटरचित प्रिन्टेड उत्तर प्रदेश पंचायती राज के मकान नंम्बर टीन की प्लेट और अवैध वसूली से प्राप्त नकदी बरामद की गई है। गिरोह का मुख्य सरगना 1.जितेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र लालबुना सिंह ग्राम कुकूडाढ़ थाना सोनहन जिला कैमूर (भभूआ) बिहार सहित अन्य 2. रामभूषण सिंह उर्फ भण्डारी पुत्र रामेश्वर सिंह ग्राम अजगरा थाना कुदरा जिला कैमूर (भभुआ) बिहार 3. मदन पाल पुत्र नरेश पाल ग्राम महदेवा थाना दरिगांव जिला रोहतास बिहार 4. रम्भू सिंह पुत्र मधुसूदन सिंह ग्राम गम्हरिया थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 111(3) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का तरीका:-
अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना जितेंद्र मौर्या (भभुआ, कैमूर, बिहार) है, अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर के गांवों में सरकारी योजनाओं का लालच देकर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगते है। गिरोह के पास कूटरचित सरकारी दस्तावेज और मोहरें हैं, जिनका उपयोग वे विश्वास जीतने के लिए करते हैं। यह गिरोह फर्जी पंचायती राज मकान नंबर प्लेट चस्पा कर, प्रति मकान 50 रुपये की अवैध वसूली कर लाखों रुपये का अवैध धन अर्जित करते है। यह एक ट्रिप में लगभग 1000 मकानों को निशाना बनाते है और फिर स्थान बदलकर फरार हो जाते है। यह गिरोह जनपद महाराजगंज, गोरखपुर और अन्य जनपदों में भी सक्रिय है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 196/2025 धारा 318(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/339 बीएनएस बढोत्तरी धारा 111(3) बीएनएस थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-जितेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र लालबुना सिंह ग्राम कुकूडाढ़ थाना सोनहन जिला कैमूर (भभूआ) बिहार
2-रामभूषण सिंह उर्फ भण्डारी पुत्र रामेश्वर सिंह ग्राम अजगरा थाना कुदरा जिला कैमूर (भभुआ) बिहार
3-मदन पाल पुत्र नरेश पाल ग्राम महदेवा थाना दरिगांव जिला रोहतास बिहार
4-रम्भू सिंह पुत्र मधुसूदन सिंह ग्राम गम्हरिया थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास बिहार

बरामदगी का विवरण-
1. अवैध रूप से अर्जित कुल नगद 15100/- रुपये2. 16 अदद कूट रचित सरकारी /गैर सरकारी मुहरें 3. 35 अदद कूट रचित व स्वहस्ताक्षरित व मूल मोहर युक्त सरकारी प्रपत्र के रूप मे दर्शाने हेतु फर्जी दस्तावेज
4. अवैध वसूली के रूप में अवैध धन अर्जित करने हेतु अभिलेखीय रसीद बुकलेट कुल 27 अदद
5. फर्जी कूटरचित प्रिन्टेड उत्तर प्रदेश पंचायती राज के मकान नंम्बर टीन की प्लेट कुल 1540 अदद
6. 37 अदद निर्वाचन लिस्ट
7. अपराध में प्रयुक्त 04 अदद मोबाईल फोन
8. अपराध में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल नं0. BR 45 N 5825

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-निरीक्षक  मनोज कुमार पन्त थाना साइबर सेल जनपद कुशीनगर मय टीम
2-निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम
3-थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 आलोक यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 श्रवण कुमार यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
6-उ0नि0 संदीप कुमार यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
7-उ0नि0 विकाश मौर्या थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
8-हे0कां0 विजय कुमार चौधरी साइबर सेल जनपद कुशीनगर
9-कां0 अखिलेश गुप्ता साइबर सेल जनपद कुशीनगर
10-का0 दीपक यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
11-का0 आशीष सरोज थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
12-का0 हिमांशु सिंह थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!