A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुंबई, पुणे, नाशिक, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर तलाशी कल्याण से एक आरोपी गिरफ्तार।साइबर फ्रॉड मामले में सीबीआई की मुंबई समेत कई राज्यों में छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए मुंबई समेत देश के कई राज्यों में छापेमारी की। ऑपरेशन चक्र-वी के तहत सीबीआई द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान मुंबई, पुणे, नाशिक, दिल्ली, हिसार और लखनऊ में 10 ठिकानों पर अधिकारियों ने तलाशी ली। इस छापेमारी में सीबीआई ने एक आरोपी प्रतीक तानपुरे को कल्याण से गिरफ्तार किया है।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मुंबई, पुणे, नाशिक, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर तलाशी कल्याण से एक आरोपी गिरफ्तार।साइबर फ्रॉड मामले में सीबीआई की मुंबई समेत कई राज्यों में छापेमारीIMG 20250614 WA0014 1मुंबई/महाराष्ट्र: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए मुंबई समेत देश के कई राज्यों में छापेमारी की। ऑपरेशन चक्र-वी के तहत सीबीआई द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान मुंबई, पुणे, नाशिक, दिल्ली, हिसार और लखनऊ में 10 ठिकानों पर अधिकारियों ने तलाशी ली। इस छापेमारी में सीबीआई ने एक आरोपी प्रतीक तानपुरे को कल्याण से गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर अपराधी नेटवर्क को प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और म्यूल बैंक खाते की मुहैया कराने में शामिल था। तलाशी के दौरान उसके पास से अपराध से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला एक सुनियोजित धोखाधड़ी से संबंधित है। जिसमें एक फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन और वाट्सएप ग्रुप के जरिए अनजान व्यक्तियों को ठगा गया। अपराधियों ने प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों को रियायती दरों पर देने का वादा करके निवेशकों को लुभाया और निवेश कराने के बाद आरोपियों ने उस पैसे का दुरुपयोग किया। इससे निवेशकों को काफी वित्तीय नुकसान हुआ। आरोपियों के ठिकानों की तलाशी के दौरान सीबीआई ने अपराध से संबंधित डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए है। ऑपरेशन चक्र-वी साइबर अपराध सिंडिकेट और ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए सीबीआई की मुहिम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!