


मुंबई/महाराष्ट्र: मुंबई से एयर इंडिया क्रू-मेंबर्स द्वारा सोना तस्करी का मामला सामने आया है।शुक्रवार 13 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची।इस फ्लाइट में तैनात एक पुरुष क्रू-मेंबर को डीआरआई ने गिरफ्तार किया है।उस पर विदेशी सोने की तस्करी करने का आरोप है।यह कार्रवाई डीआरआई ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।जानकारी मिली थी कि एयरलाइन के कुछ क्रू-मेंबर्स अमेरिका से भारत में सोना तस्करी के जरिए ला रहे हैं।फ्लाइट लैंड करते ही अधिकारी ने की कार्रवाई।डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करते ही संदिग्ध क्रू-मेंबर को रोककर पूछताछ शुरू की।शुरुआती तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने काले डक्ट टेप में लपेटी गई सोने की छड़ें एक पाउच में छिपा दी थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने यह पाउच ब्रीथ एनालाइज़र टेस्ट के दौरान बैगेज सर्विस एरिया के पास छिपाया था।बरामद पाउच से मिला 1373 ग्राम विदेशी मूल का सोना।बाद में डीआरआई ने वह पाउच बरामद किया, जिसमें कुल 1373 ग्राम विदेशी मूल का सोना मिला।आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह से तस्करी कर चुका है।इस खुलासे के बाद डीआरआई ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए उस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया, जो क्रू-मेंबर्स की मदद से सोने की तस्करी को अंजाम दे रहा था।मास्टरमाइंड ने भी पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।बरामद किए गए सोने की बाजार कीमत करीब 1.41 करोड़ रुपये आंकी गई है।दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है।डीआरआई ने पहले भी एयरलाइन स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया है।फिलहाल एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस तस्करी सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.









