A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम देव किरारी में रात भर घर नहीं लौटे युवक की शनिवार सुबह खेत के खार में मिली लाश बिल्हा पुलिस मामले की जांच में जुटी

IMG 20250706 WA0058 मनीष कौशिक (एडिटर वंदे भारत न्यूज़) बिल्हा,ग्राम देव किरारी में रात भर घर नहीं लौटे युवक की शनिवार सुबह खेत के खार में मिली लाश बिल्हा पुलिस मामले की जांच में जुटी
शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम मृतक अशोक निषाद पिता नारायण निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन देवकीरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ, ग, निवासी था
जो शुक्रवार शाम को ग्राम उमरिया से पन्नी में भरे कच्ची महुआ शराब लेकर अपने किसी साथी के साथ खेत के खार में शराब पीने गया था जिसके शव के पास कच्छी महुआ शराब की पन्नी भी मिली है जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा शनिवार को सुबह 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसकी लाश खेत के खार में पड़ी हुई है मृत के शरीर में कीचड़ लगे हुए थे एवं चेहरे में हल्की सी घर्षण से छिलने के निसान थे परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था एवं मृतक के साथ शराब पीने कौन गया था यह भी अब तक पता नहीं चल पाया है क्या मृतक शराब के नशे में खेत में कीचड़ में गिर कर बाहर निकले के बाद हुई होगी या फिर क्या मृतक ने जहरीली शराब पी रखी थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई या उसके साथी ने शराब पी कर किसी विवाद की स्थिति में उसकी हत्या कर दी यह जांच का विषय है IMG 20250706 WA0056फिलहाल परिजनों की उपस्थिति में शनिवार की दोपहर 1:30 पर मृतक के शव का मर्ग पंचरामा कार्यवाही के पश्चात शव को पीएम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है और बिल्हा पुलिस मामले की जांच में जुटी है पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी सामने आ पाएगी
आपको बता दें कि जहरीले कच्ची महुआ शराब के सेवन से जिले में अब तक कोई शराबियों की मौत हो चुकी है एवं ग्राम उमरिया महुआ शराब बिक्री का गढ़ माना जाता है IMG 20250706 WA0054जहां से रात के अंधेरों में अन्य गांव में भी बिक्री हेतु शराब सप्लाई की जाती है क्योंकि बरसात का सीजन चल रहा है इसलिए गांव के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि शायद महुआ शराब में कोई कीड़ा या छिपकली वगैरा पड़ गया होगा जिसकी वजह से मृतक की मौत हुई होगी दिलहर सभी को पी एम रिपोर्ट का इंतजार है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!