A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउन्नावताज़ा खबर

उन्नाव में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में साड़ी से लटकी मिली विवाहिता

अविरल सविता संवाददाता, उन्नाव 

उन्नाव : औरास थाना क्षेत्र के नंदौली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबूIMG 20250707 WA0014सिंह  (23) के रूप में हुई है। वह इंद्र बहादुर सिंह के पुत्र अनुज सिंह की पत्नी थी।

खुशबू रविवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के कमरे में साड़ी से फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना परिजनों ने खुशबू के मायके और औरास पुलिस को दी। मृतका का मायका कोतवाली हसनगंज के अंतर्गत गढ़ी बहरौली में है।

सूचना मिलने पर खुशबू के भाई पुलकित, मां सरोज सिंह और अन्य परिजन रात करीब 8:30 बजे नंदौली गांव पहुंचे। परिजनों के अनुसार, खुशबू की शादी 8 दिसंबर 2023 को हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!