A2Z सभी खबर सभी जिले की

टूंडला में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों से पीटा, हालत नाजुक

टूंडला में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों से पीटा, हालत नाजुक

फिरोजाबाद। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव रुद्धऊ में सोमवार शाम एक युवक पर डंडों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है।

घटना 14 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे की है। गांव रुद्धऊ निवासी कमल सिंह (38) पुत्र बेनीराम बाजार से मट्ठा लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें निलेश नामक युवक मिला, जो उन्हें अपनी मौसी के घर ले गया। बताया जा रहा है कि निलेश ने पहले ही अपने दोस्तों और भाइयों को वहां बुला लिया था।

जैसे ही कमल सिंह उस घर के पास पहुंचे, तभी अचानक कुछ लोगों ने पीछे से उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसों से भी बुरी तरह पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।

सूचना पर घायल का भाई दौजीराम मौके पर पहुंचा और पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।

फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!