A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

पंचायत उन्नति सूचकांक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित…*

पंचायत उन्नति सूचकांक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित...*

 

समाहरणालय सभागार में आज पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की।

उपायुक्त ने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रत्येक पंचायत के विभिन्न विकास सूचकों—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचना—के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इस सूचकांक के आधार पर पंचायतों की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी और कमज़ोर क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

कार्यशाला में विभागीय विशेषज्ञों द्वारा सूचकांक के मानदंड, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के तरीके एवं निगरानी तंत्र पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित डेटा अद्यतन और क्षेत्रीय निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की सटीक जानकारी समय पर दर्ज करें तथा पंचायत उन्नति सूचकांक को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पंचायतों की कार्यकुशलता बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामवासियों के जीवन स्तर को भी सुदृढ़ बनाएगी।

इस दौरान पंचायत उन्नति सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीडीओ,सीओ, एवं पंचायत के मुखिया को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उदघाटन किया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!