A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

भगवानपुरा में “माटी गणेश सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खरगोन, 22 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद विकासखण्ड भगवानपुरा की पहल पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाडिया में “माटी गणेश सिद्ध गणेश, हर घर गणेश” विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर प्रशिक्षणकर्ताओं दिनेश माझन, बालु गरासे और पप्पु ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि सिखाई। उन्होंने प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में नवांकुर सखी महिलाएँ और प्रस्फुटन समितियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश खराड़े ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाएँ जलाशयों को प्रदूषित करती हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाएँ शीघ्र ही जल में घुलकर प्रकृति की रक्षा करती हैं। प्राचार्य सुमेर सिंह जाधव ने कहा कि –
“माटी गणेश न सिर्फ आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक हैं।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को गणेश प्रतिमाएँ वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!