
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महासंघ (NVETA) की जिला इकाई सागर द्वारा जनप्रतिनिधियों तक ई अटेंडेंस की विसंगतियों सहित लंबित मांगों के लिए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। नारायवली विधानसभा विधायक प्रदीप लारिया एवं सागर नगर विधानसभा विधायक शैलेन्द्र जैन के समक्ष मांगे रखी। गौरतलब है कि वर्तमान में सागर जिले में लगभग 250 व्यावसायिक प्रशिक्षक कार्यरत है जिनकी मांगे मप्र के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए निम्नवत है। मप्र के शासकीय विद्यालयों में 6400 से अधिक व्यावसायिक प्रशिक्षकों वर्तमान में नियुक्त है जिनके द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु विगत 10 वर्षों से नियुक्त हैं।, परंतु इनके लिए सम्मानजनक वेतन,प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट एवं अन्य महत्वपूर्ण अवकाशों से वंचित रखा गया है।, इनके द्वारा प्रत्येक ट्रेड में 2 जॉब रोल का अध्यापन कराया जा रहा है जबकि प्रत्येक जॉब रोल के लिए केंद्र द्वारा 20,000 से 25,000 रु दिया जाता रहा है। अतः इनके विगत अनुभव के आधार पर 2 जॉब रोल अनुसार 40,000 से 50,000रु तक सम्मानजनक वेतन प्रदान करने का कष्ट करें।,प्रत्येक माह मात्र 1 आकस्मिक अवकाश की जगह, 13 वार्षिक आकस्मिक अवकाश, 15 दिवसीय चिकित्सा अवकाश एवं सवैतनिक मातृत्व अवकाश प्रदान करने का कष्ट करें,वर्तमान में ई अटेंडेंस के लिए प्राइवेट एप्लिकेशन “VT MANPOWER” की जगह शासकीय एप्लिकेशन “हमारे शिक्षक” प्लेटफॉर्म उपयोग करें करने का कष्ट करें।








