A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फर्नीचर दुकान से चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा, चोरी का माल बरामद

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- थाना केसली क्षेत्र में तिवारी फर्नीचर शॉप, शांतिधाम कॉलोनी से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रार्थी महेन्द्र तिवारी (उम्र 43 वर्ष), निवासी जरूआ, हाल शांतिधाम कॉलोनी केसली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फर्नीचर की दुकान, जो 25.08.2025 से बंद थी, 06.09.2025 को खोलने पर पाया गया कि दुकान से पलंग, सोफा सेट, आरी, निहानी, बसूला, ड्रिल मशीन, हैण्ड कटर एवं सिंग फेस मोटर सहित करीब ₹49,500/- का सामान चोरी हो गया है। प्रकरण पर थाना केसली पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया एवं फरियादी व साक्षियों से पूछताछ की। फरियादी द्वारा शांतिधाम कॉलोनी के बाबू उर्फ गौतम गौड़, प्रदीप गौड़, सचिन उर्फ रोहित गौड़ एवं प्रताप भदौरिया पर संदेह व्यक्त किया गया। दबिश के दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चोरी का पूरा सामान भटुआ सैर नाला किनारे फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने 08.09.2025 को बरामद कर लिया।लगातार तलाश में पुलिस ने आरोपी प्रताप भदौरिया,आरोपी प्रदीप गौड़,आरोपी सचिन उर्फ रोहित गौड़ को पुतर्रा पुल के पास से तथा आरोपी बाबू उर्फ गौतम गौड़ को पुतर्रा तिराहा केसली से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 06.09.2025 की रात करीब 11-12 बजे चारों ने दुकान की छत से अंदर घुसकर चोरी की थी। चोरी में शामिल दो विधि उल्लंघनकारी बालकों को भी पकड़ा गया। आरोपी बाबू उर्फ गौतम गौड़ व प्रताप भदौरिया को न्यायालय में पेश कर उपजेल रहली भेजा गया। विधि उल्लंघनकारी दो बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह सागर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक हरिराम मानकर, उप निरीक्षक माधव सिंह, प्रआर 1748 अहफाज, आर. 588 राहुल, आर. 122 बलराम, म.आर. 1224 रागिनी तिवारी एवं एनआरएस रानू सेन की सराहनीय भूमिका रही।1000029058 3

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!