A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

‘दुर्गा सोरेन सेना’ का स्थापना दिवस समारोह, मुख्य अतिथि रहीं सीता सोरेन

| कतरास | कतरास के श्यामडीह चौक स्थित द रिवाज बैंक्वेट में ‘दुर्गा सोरेन सेना’ का 5वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सीता सोरेन शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दुर्गा सोरेन और स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन में दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि सीता सोरेन ने कहा कि “दुर्गा सोरेन सेना झारखंड की अस्मिता और सामाजिक न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। युवाओं को संगठन से जुड़कर राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर — जयश्री सोरेन, केन्द्रीय अध्यक्ष,राजश्री सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष, सुनिल पासी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) , कतरास क्षेत्र के रौनक गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!