A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:विद्यालय प्रबंधन को मिली नई दिशा — एस.एम.डी.सी. के द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण ने बढ़ाया शिक्षा में गुणवत्ता का स्तर

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
स्थानीय पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एस.एम.डी.सी.) के सदस्यों का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 नवंबर से आरंभ होकर 4 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और विकास की भावना को सशक्त बनाना रहा।IMG 20251104 WA0148

प्रशिक्षण में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका हाई स्कूल मेदनीखांड, राजकीय बालिका हाई स्कूल झारोकला, राजकीय हाई स्कूल बैरखड तथा राजकीय हाई स्कूल दीघुल के विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के सदस्य, शिक्षकगण और प्रधानाचार्यगण शामिल हुए।

मास्टर ट्रेनर अमर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बेलहत्थी ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करते हुए बताया कि एस.एम.डी.सी. का गठन विद्यालय विकास में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान समिति के गठन की प्रक्रिया, बैठकों के संचालन, सदस्यों के दायित्व, वित्तीय अभिलेख प्रबंधन, क्रय प्रक्रिया, जेम पोर्टल, पीएफएमएस पोर्टल, सामुदायिक अभिप्रेरण तथा विद्यालय विकास योजना (SDP) की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और चर्चा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन इंटरैक्टिव और प्रायोगिक दोनों रूपों में किया गया, जिससे प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी बल्कि व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त हुआ।IMG 20251104 WA0146

इस अवसर पर श्यामचरण सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बैरखड, अरुण कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल दीघुल, तथा वरिष्ठतम शिक्षक सत्य नारायण कन्नौजिया की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही।

अंत में डॉ. रीतिका श्रीवास्तव,  प्रधानाचार्य  पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी ने सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —

“इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यालयों की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनसे न केवल प्रबंधन कौशल विकसित होता है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। प्रशिक्षण में उत्साह, सहभागिता और सीखने की भावना का समन्वय देखने को मिला, जिससे यह आयोजन हर दृष्टि से सफल रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!