उत्तर प्रदेशबस्ती

जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्या ने कई खाद विक्रेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस

नोटिस का सन्तोष जनक जबाव न मिलने पर खाद विक्रेता के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई - जिला कृषि अधिकारी

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती उत्तर प्रदेश 

।। राजकीय कृषि बीज भंडार सांऊघाट और गौर का जिला कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण।।

💫 जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्या ने कई खाद विक्रेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस।

💫 नोटिस का सन्तोष जनक जबाव न मिलने पर खाद विक्रेता के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – जिला कृषि अधिकारी।

💫 कई खाद विक्रेताओ को कारण बताओ नोटिस जारी होने पर खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप।

बस्ती यूपी ।। जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्या ने राजकीय कृषि बीज भण्डार सांऊघाट व गौर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गौर गोदाम से किसानों को सरसों मिनीकिट दिया गया । साथ ही यहां से 97 किसानों में 60 कुंतल गेहूं बीज का वितरण कराया गया ।मौर्य बीज भंडार गौर से 4 नमूना गेहूं, एक नमूना मेथी का लिया गया, मौके पर बीज व्यवसाय से संबंधित अभिलेख त्रुटि पूर्ण पाएं जाने के कारण कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।इफ्को केंद्र सोनलिया गौर पर यूरिया स्टाक 374 बोरी पाया जो पीओएस मशीन एवं भौतिक स्टाक बराबर पाया । परंतु उर्वरक का अनुदानित दर वाला पेंटिंग में नहीं पाया जिस हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है । राम हिमाचल वर्मा उर्वरक केंद्र से एस एस पी का नमूना ग्रहीत किया गया । अभिलेख अपूर्ण होने के कारण नोटिस निर्गत किया ।

अभिलेख अपूर्ण होने / किसी भी प्रकार की अनियमितता/कालाबाजारी/ अधिक मूल्य पर उर्वरक/ बीज वितरण पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985/ बीज नियंत्रण आदेश 1983 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी । जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्या ने कहा कि जिले में खाद विक्रेताओं की मनमानी दामों पर की जा रही खाद की बिक्री व स्टाक रहने के बाद भी खाद व बीज का वितरण न करने पर जिले में जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल में मामला सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!