सगमा में 40 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट:धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो जावा महुआ और देसी शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो जावा महुआ और देसी शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में जावा महुआ और शराब तैयार करने के सामग्री बरामद हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब का कोई भी कारोबार पनप नहीं सके। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है।








