बलौदाबाजार, 24 नवम्बर 2025।
कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों की बैठक लेकर जिले में चल रही धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खरीदी कार्य को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अवैध धान का भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मण्डी सचिवों को थोक व्यापारियों का सत्यापन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजने को कहा गया।
उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को फील्ड में सतर्क रहकर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी अवैध धान उपार्जन केंद्रों में न पहुँच सके।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण कराकर उसकी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में बताया गया कि कृषि वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 1,65,012 पंजीकृत किसान एवं 166 उपार्जन केंद्र हैं। अब तक 6,472 किसानों से 27,384.60 मेट्रिक टन धान की खरीदी