
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी नगर के पोस्ट आफिस तिराहा स्थित कंदेले परिवार में चल रहे शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ महोत्सव कथा के अंतिम दिवस शुक्रवार को श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव महापुराण कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक पंडित सचिन शास्त्री जी महाराज ने देवाधिदेव महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंग से संबंधित अनेक पौराणिक कथाओं का संगीतमय वर्णन किया। देखा गया कि कार्यक्रम के दौरान समस्त श्रोतागण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने लगे।
इसके पहले प्रातः काल बेला में कथा स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग निर्माण कर पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान भोलेनाथ की भव्य व दिव्य भस्म आरती भी की गई। इस दौरान पूरा माहौल धर्ममय हो गया। कथा में सुरेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अनिल कंदेले, सतीश बिलैया, विपिन जैन, अनिल जैन बब्बू चाचा, कमलेश नामदेव, दिलीप सुहाने, सुरेश नेमा, रीतेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप कंदेले, हर्ष कंदेले, महेश कंदेले, मुकेश कंदेले, पंडित सियाराम शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।













