
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र, बुधवार, 03 दिसंबर 2025 , छत्तीसगढ
=========================
दपूम रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में बिलासपुर- झारसुगुड़ा रेल सेक्शन पर चौथीं रेलवे लाइन निर्माण कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर स्थित बिलासपुर- झारसुगुड़ा सेक्शन में 09 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर 2025 तक तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानकारी के अनुसार चांपा खरसिया सेक्शन के बारा द्वार रेलवे स्टेशन पर चौंथी रेलवे कनेक्टविटी के लिए प्री नाॅन इंटरलाकिंग तथा नाॅन इंटरलाकिंग के अंतर्गत यह कार्य किया जायेगा। रद्द रहने वाली ट्रेनों में 09 से 13 दिसंबर तक 68738/68737, बिलासपुर रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर शामिल है। 08 से 12 12 दिसंबर तक ट्रेन 68736 बिलासपुर रायगढ़ मेमू पैसेंजर और 09 से 13 दिसंबर तक ट्रेन 68735 रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी जानकारी के अनुसार कुछ ट्रेनों के निर्धारित मार्ग से पहले समाप्त हो जायेंगी। 09 से 13 दिसंबर तक गोंदिया से चलने वाली ट्रेन 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे-स्टेशन पर समाप्त हो जायेगी। झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर मेमू यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से चलेगी और यह ट्रेन झारसुगुड़ा बिलासपुर के रद्द रहेगी।




