
शिकोहाबाद पुलिस ने शातिर अपराधी सूरज उर्फ उचना को दो अवैध कारतूसों सहित दबोचा
फिरोजाबाद।
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त सूरज उर्फ उचना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन-व्यक्ति चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कांशीराम कॉलोनी तिराहे के पास पुलिस ने अभियुक्त सूरज उर्फ उचना पुत्र बबलू, निवासी हनुमानगढ़, नगला मिर्जा छोटा, थाना उत्तर को पकड़ा।
अवैध कारतूस बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में केस नंबर 820/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
—
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड में सूरज एक शातिर और हिस्ट्रीशीटर किस्म का अपराधी माना जाता है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में जुआ अधिनियम, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं—
3/25 आर्म्स एक्ट – थाना शिकोहाबाद
13 जुआ अधिनियम – थाना रामगढ़
चोरी, 411, 457 भादवि – थाना रसूलपुर
गैंगस्टर एक्ट – थाना शिकोहाबाद
420, 414 भादवि – थाना शिकोहाबाद
(कुल 7 मुकदमे दर्ज)
—
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार
उ0नि0 मनमोहन शर्मा
उ0नि0 गुलफाम
कां0 नीतेन्द्र कुमार




