
अजीत मिश्रा (खोजी)
05 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
कुदरहा- अकेला कुबेरपुर ।। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार की आजीविका सुरक्षा बढ़ाने उन्हें काम का अधिकार देने के लिए लाया गया था, उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में ही मजदूरों को साल में 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी ली हैँ, लेकिन ग्राम प्रधान ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों से सांठ गांठ कर मजदूरों के हकों पर डाका डाल रहे हैं, मामला बस्ती जनपद के विकासखंड कुदरहा के ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर का है। अकेला कुबेरपुर गांव में मजदूरों के हक को जमकर लूटा जा रहा है, पिच रोड की पटरी के साफ सफाई कार्य को मनरेगा की साइड पर दिखाकर अपने सगे संबंधियों की हाजिरी लगाने का बदस्तूर जारी है। अकेला कुबेरपुर में मनरेगा की साइड पर 6 मास्टररोल पर 55 मजदूरों की फर्जी हाजिरी।
🔥 मुन्ना के खेत से बाबा के खेत तक पिच रोड के दोनों तरफ पटरी सफाई और मिट्टी कार्य में मनरेगा की साइड पर अपलोड 40 से अधिक मजदूर यह साबित कर रहे हैं कि प्रधान जी भ्रष्टाचार करें हम सहयोग करेंगे।
🔥 राम अवतार के खेत से सनोज के खेत तक चक मार्ग पर मिट्टी कार्य परियोजना में भी मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर, सरकारी धन का दुरुपयोग करने की साजिश की जा रही है।
✍️ ग्राम पंचायत के अस्पताल में बेड, पर्दा, गद्दा आदि पर 19500/- रुo का भुगतान 28 जून 2025, वाउचर नंबर-5THSFC/2025-26/P/से किया गया- सूत्र।
✍️ ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर में चार अदद हैंड पंप की रिबोर कार्य दिखाकर, 124,940/-रुपया, 23 नवंबर 2025, वाउचर नंबर-XVFC/2025-26/P/1 को इंटरनेट पर दिखाकर जिम्मेदार अधिकारियों की साठ गांठ से भुगतान कर लिया गया, जबकि गांव में किसी नल का रिबोर का कार्य नहीं कराया गया है – सूत्र।
🔥 ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर में दीपक के घर से मोड तक नाली निर्माण कार्य में 106,523/-रुपया 23 नवंबर 2025 वाउचर नंबर-5THSFC/2025-26/P/8 का भी फर्जी भुगतान कर लिया गया… सूत्रों के हवाले मिली जानकरी के अनुसार।
अकेला कुबेरपुर में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो जाने के बावजूद भी अनवरत हो रहा भुगतान, मौज में प्रधान. लूट रहा गरीब मजदूर, उत्तर प्रदेश में आखिर कब ख़त्म होगा भ्रष्टाचार?कौन है इसका मुख्य जिम्मेदार?










