A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

पूर्व सैनिकों का भव्य होली–फाग महोत्सव 8 मार्च को होटल प्रतिहार में, तैयारियाँ पूरी

IMG 20260307 WA0007सतना : चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के संरक्षक श्री सुरेश प्रताप सिंह (जाखी) एवं अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर होली मिलन एवं फाग उत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संगठन के अधिकारियों एवं दो दर्जन से अधिक सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में श्री सुरेश प्रताप सिंह (जाखी), श्री सुनील सिंह परिहार, श्री मनोज मिश्रा, श्री मनोज कुमार कुशवाहा, श्री पी.डी. सिंह, श्री पुष्पराज सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री धीरू सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री पवन सिंह सहित अन्य अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि इस वर्ष का होली एवं फागुआ कार्यक्रम और भी अधिक उत्साह, रंग-अबीर, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया जाएगा।
संगठन के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष संगठन के 300 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने होटल प्रतिहार, सतना में भव्य होली एवं फाग कार्यक्रम का आयोजन किया था, जो आज भी सभी के लिए यादगार है। इस वर्ष कार्यक्रम को उससे भी अधिक भव्य, रंगीन और रोमांचक बनाने की तैयारी की गई है, जिसमें फाग गायन, बैंड-बाजे, नगाड़े, संगीत वाद्ययंत्र, रंग-अबीर, फोटोग्राफी और मीडिया कवरेज भी रहेगा।
संगठन के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि—
“होली मिलन समारोह रविवार 08 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होटल प्रतिहार (सिविल लाइन, सतना) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलों की होली, गुलाल की होली और पारंपरिक फाग गायन का आयोजन रहेगा। सभी पूर्व सैनिक साथियों और उनके परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया जाता है। आप सभी समय से पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा अपने संपर्क के उन पूर्व सैनिक साथियों को भी सूचना दें जो इस व्हाट्सएप समूह में शामिल नहीं हैं।”
वहीं संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने बताया कि फाग गायकों से संपर्क कर लिया गया है और श्री सुदीप सिंह के साथ मिलकर कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में फुल म्यूजिक सिस्टम (डीजल बॉक्स) की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है।
अध्यक्ष श्री परिहार ने संगठन के प्रतिभाशाली सदस्यों से भी अपील की कि यदि कोई साथी कविता पाठ, गायन, नृत्य या मिमिक्री प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे अपना नाम समूह में दर्ज कराएं ताकि सचिव महोदय उनके कार्यक्रम को सूची में शामिल कर सकें।
इस प्रकार यह तय किया गया कि 08 मार्च को आयोजित होने वाला होली–फाग महोत्सव पूर्व सैनिकों की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक उत्साह का अनूठा उदाहरण बनेगा।
जय हिंद!
सैनिक एकता ज़िंदाबाद!

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!