
रायबरेली -रायबरेली जिले से पुलिस अधीक्षक डाॅ यशवीर सिंह के स्थानांतरण पश्चात सीतापुर पीएसी से स्थानांतरित होकर आये नये पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने चार्ज संभालते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिले में हो रही साइबर क्राइम पर उनकी पैनी नजर अपराधियों के हौसले को पस्त करते हुए कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखना ही उनके मुख्य उद्देश्यो में शामिल हैं।जिला कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम स्टाफ, अधिकारियों, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तदुपरांत जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।


