A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिन्दुआरी मोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, पूर्व प्रधानाचार्य भी शामिल

हिन्दुआरी घटना

दीपक सिंह पटेल/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र :

बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह भी शामिल हैं। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बीती रात एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूआरी तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह के साथ उनके भाई और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। तीनों रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के मधुपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस हादसे से मधुपुर क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!