A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित*

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड  धार, 9 फरवरी 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार जिले में आगामी जनगणना को डिजिटल मोड में संपादित किए जाने से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय से श्री एच.सी. पर्वत, जिला प्रभारी द्वारा जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया, डाटा की शुद्धता, कार्य प्रणाली एवं निगरानी व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाए, ताकि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।

अपर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी। यह गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय स्रोत है। जनगणना के माध्यम से आवास की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, परिसंपत्तियां, जनसांख्यिकीय विवरण, धर्म, भाषा, साक्षरता, शिक्षा, आर्थिक गतिविधियां एवं प्रवासन जैसे विषयों पर सूक्ष्म स्तर का डेटा प्राप्त होता है।

बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 पूर्णतः डिजिटल होगी तथा पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प प्रदान किया गया है। आंकड़ों का संकलन स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल) एवं मोबाइल एप (HLO App) के माध्यम से किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन HLBC वेब पोर्टल से तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी CMMS वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

घर-सूचीकरण चरण में सर्वेक्षक भवन। उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, जल, विद्युत, शौचालय, खाना पकाने के ईंधन सहित फोन, वाहन, टेलीविजन जैसी परिसंपत्तियों सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज करेंगे। अपर कलेक्टर ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए जाने वाले मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सूची का अनिवार्य रूप से डिजिटल संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित र हे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!