A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जनपद पंचायत निवाड़ी अंतर्गत घर घर बनाये आयुष्मान कार्ड

निवाड़ी जिले के चकरपुर में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बनाए आयुष्मान कार्ड

IMG 20251211 WA0013

निवाड़ी जिले के चकरपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को घर-घर जाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के कार्ड बनाए। टीम ने ग्रामीणों का डाटा सत्यापन करते हुए मौके पर ही पात्र परिवारों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए।

अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को योजना के लाभ, मुफ्त उपचार की सुविधा तथा कार्ड बनवाने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक भी किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर पर कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का घर-घर अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!