।। बस्ती की पांच फर्मों ने बेची थी कोडीनयुक्त सिरप, लाइसेंस निलंबित।।
।। डीएलए ने मेसर्स गोयल फार्मा, आइडियल फार्मा, संस फार्मा, यश मेडिसिन सेंटर और हर्ष मेडिसिन सेंटर के लाइसेंस निलंबित किए।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
आखिर अमित मेडिकल एजेंसी पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही..??
।। बस्ती की पांच फर्मों ने बेची थी कोडीनयुक्त सिरप, लाइसेंस निलंबित।।
बस्ती जिले की पांच थोक फर्मों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जो कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचती थीं। डीएलए ने मेसर्स गोयल फार्मा, आइडियल फार्मा, संस फार्मा, यश मेडिसिन सेंटर और हर्ष मेडिसिन सेंटर के लाइसेंस निलंबित किए हैं। ये फर्में नियमों का उल्लंघन कर रही थीं।
बस्ती।। कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वाली बस्ती जिले की पांच थोक फर्मों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई डीएलए बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने की है। इन फर्मों ने लखनऊ की कंपनी से कोडीनयुक्त सिरप और दवा खरीद कर फुटकर दुकानदारों को बेची थी। डीएलए बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने मेसर्स गोयल फार्मा का फार्म 20बी व 21बी पर दो-दो लाइसेंस जारी था जिसे निलंबित कर दिया। मेसर्स आइडियल फार्मा एंड मेडिसिन सेंटर, मेसर्स संस फार्मा, यश मेडिसिन सेंटर, हर्ष मेडिसिन सेंटर का लाइसें निरस्त कर दिया है। इन चारों थोक फर्मों को फार्म 20बी और 21बी पर एक-एक लाइसेंस जारी है।
आखिर अमित एजेंसी पर जिला औषधि विभाग क्यूं है मेहरबान।औषधि विभाग के मिलीभगत से फल फूल रहा है जिले में संचालित मेडिकल कारोबारियों का गोरख धंधा। कोडीन कफ सिरप मामले में प्रदेश स्तर पर कइयों के खिलाफ हो चुकी है एफआईआर। जिले का औषधि विभाग केवल लाइसेंस रद्द करके कर रहा है खानापूर्ति।
सूत्रों की मानें तो अमित एजेंसी के ऊपर सफेदपोशों का है वरद हस्त । मामले में एक दुकानदार के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR, लेकिन अमित एजेंसी पर अभी भी मेहरबान है औषधि विभाग।
इस प्रकार डीएलए ने 12 लाइसेंस निलंबित कर दिया है। गोयल फार्मा नरहरिया पुरानी बस्ती ने मेसर्स मेगा लाजिस्टिक 321 शॉप फर्स्ट फ्लोर ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग नंबर पांच कानपुर रोड लखनऊ से कफ सिरप, ट्रामाडाल मिश्रित प्रोक्सोविन स्पास कैप पी व प्रोक्सोविन स्वास कैप प्राप्त कर नियम विरूद्ध बिक्री की। आइडियल फार्मा, संस फार्मा, यश मेडिसिन सेंटर और हर्ष मेडिसिन सेंटर ने मेसर्स शैली ट्रेडर्स प्लाट नंबर 187-188 दुपुदाना इण्डस्ट्रियल एरिया हटिया रांची झारखंड से कोडीनयुक्त न्यू फेन्सेडिल कफ सिरप खरीद कर नियम विरूद्ध बेची है।















