
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शनिवार 13 दिसंबर 2025,
===========छत्तीसगढ ====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी- बिलासपुर (छग) में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दिनांक 16 दिसंबर मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक को शैक्षणिक योग्यता के रूप में कक्षा दसवीं में न्युनतम 40% और आईटीआई में विभिन्न व्यवसाय- मोटर मैकेनिक, व्हीकल मैकेनिक, डीजल ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिसट,इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, वायरमैन, पेंटर, टूल एंड डाई, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, शीट मेटल, पीपीओ, सीईओ( आईटीआई) में कम से कम 50% शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन दे सकतें हैं। जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एफटीसी में 25,300 रूपय वेतन और अपरेंटिस में 19,500 समेत अन्य लाभ भी दिए जायेंगे। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 सुबह 09 बजे आईटीआई कोनी बिलासपुर में कक्षा द सवीं की अंकसूची आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटे के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।






