A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोरमनोरंजनलाइफस्टाइल

नजीबाबाद : संस्कृति, पर्यावरण संतुलन का लिया संकल्प,सप्तशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने वीरांगनाओं को किया नमन

temp file 20251221 082328 temp file 20251221 082328 1

सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं ने वीरांगनाओं को नमन किया गया। नारी शक्ति ने भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संतुलन के प्रति सहभागी बनने का संकल्प लिया।

निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं ने देश की वीरांगनाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया। मुख्य अतिथि रूपा चौहान, मधु अग्रवाल, फूलमाला वर्मा, रजनी टांक ने कहा कि हमारे देश की वीरांगनाएं राष्ट्र के विकास और निर्माण में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

उन्होंने महिलाओं को उनके आदर्शों को व्यवहार में लाने, भारतीय संस्कृति की रक्षा और पर्यावरण संतुलन में सहभागी बनने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजिका मनु नागर के नेतृत्व में राधिका, दीपिका, शिवाली एवं रिया ने समूह गीत प्रस्तुत किया।

साक्षी, प्रियांशी, नेहा झा ने देश की वीरांगनाओं की झलक प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केशव शर्मा, जितेंद्र सिंह, सरिता सैनी, मीनू शर्मा,वंदना कोटनाला, अर्पणा चंद्रवंशी, कुमुद शर्मा, कपिल गर्ग, केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!