A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान जन अभियान परिषद इछावर 

*ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान मध्य प्रदेश एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सैक्टर स्तरीय कार्यक्रम*
*दिनाँक 31/01/2026*
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर जिला सीहोर की ग्राम विकास नवांकुर संस्था कालापीपल द्वारा आज ग्राम पंचायत मोयापानी के सुआखेड़ा ग्राम में “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश”अभियान का सैक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यअथिति के रूप में समाजसेवी श्री मोहन लाल तिवारी जी , मोयापानी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह बारेला जी , द्वारा उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आदरणीय तिवारी जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया स्वामी विवेकानंद जी एक महान आध्यात्मिक संत, विचारक और समाज सुधारक थे , जिन्होंने वेदांत और योग के दर्शन को विश्वभर में फैलाया अपनी ओजस्वी वाणी से भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की अमिट छाप छोड़ी, हम अपने ग्राम को कैसे आदर्श बना सकते हैं विषय पर जानकारी प्रदान की
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद इछावर ब्लाक समन्वयक श्रीमती बीलू भीलवारे जी द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के बारे में एवं शासन द्वारा चलाए जा रही योजनाओं,जैविक खेती , नशा मुक्ति , पर्यावरण संरक्षण , ऊर्जा संरक्षण, के बारे में बताया गया एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु उपस्थित लोगो को प्रेरित किया गया !
नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष
धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा सभी को
अभियान के अंतर्गत जागरूक किया ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम की मातृ शक्ति कार्यक्रम में शामिल हुई , सैक्टर – ब्रिजिशनगर 04 की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष , नागरिक , महिलाएं ,उपस्थित रहे कार्यक्रम का
आभार नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा व्यक्त किया गया
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर जिला सीहोर

Back to top button
error: Content is protected !!