A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव किया है

अब उपभोक्ताओं का एक सिलेंडर की डिलिवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर पायेंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 10 मार्च 2026

====-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग नियमों में परिवर्तन किया है। जानकारी के अनुसार अब गैस उपभोक्ता का एक गैस सिलेंडर डिलिवर होने के बाद दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक हो सकेगा पहले गैस सिलेंडर 21 दिन बाद बुक होता रहा है। वर्तमान में चल रहे मिडिल ईस्ट युद्ध के टेंशन के बीच भारत सरकार ने एलपीजी गैस की जमाखोरी को रोकने के लिए और सभी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को एक समान रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह फैसला किया है। केंद्र सरकार का यह मानना कि वेंटिग समय को 25 दिन करने से गैस सिलेंडर के बेवजह बुकिंग करने पर रोक लगाई जा सकती है, और इससे उन लोगों को आसानी के साथ गैस सिलेंडर भी प्राप्त हो सकेगा जिन्हें वास्तव में गैस सिलेंडर की जरूरत होगी। कई जगह जरूरत नही होने पर भी लोग गैस सिलेंडर बुक करके पहले से स्टॉक कर रहे थे। मालूम हो कि अभी दो दिन पूर्व ही भारत सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों 60रू की वृद्धि भी कर दिया है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मे 115 रू की बढ़ोतरी हुई है। इसके पूर्व सरकार ने अप्रैल 2025 मे भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी की थी। अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध के चलते अपने देश में गैस की किल्लत होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रमुख शहरों घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम इस तरह से हैं-: देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम-913:00रू, पहले यह 853:00रू था। कोलकात्ता मे- 939रू, पहले 879रू था। मुंबई मे- 912•50 रू, पहले 852रू था। चेन्नई में अभी 928•50रू पहले 868था। भोपाल मे 918•50 रू, पहले यह 858•50रू था। जयपुर मे- 916• 50 पहले 856• 50 रू था। पटना मे 1011रू हो गया पहले 951रू था। रायपुर छत्तीसगढ मे गेस सिलेंडर दाम 984रू पहले 824रू था। ।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!