*कानपुर रामादेवी से गोल चौराहे तक 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण हेतु 988.30 करोड़ रूपये की स्वीकृति*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से विनीत सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।
रामादेवी से गोल चौराहे तक एलिवेटेड कॉरिडोर हेतु केंद्र सरकार द्वारा 988.30 करोड़ रु स्वीकृत किए जाने पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों प्रमुख व्यापारियों ने कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के आवास पर पहुंच कर 51 किलो की माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सांसद रमेश अवस्थी का भव्य स्वागत किया, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि कानपुर महानगर के अंदर 988 करोड़ रूप एक एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए स्वीकृत होना यह दर्शाता है कि कानपुर शहर का विकास केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और यह प्राथमिकता इसलिए भी है क्योंकि सांसद रमेश अवस्थी ने जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए कानपुर से दिल्ली तक जो दौड़ लगाई है ये उस दौड़ उस मेहनत का परिणाम है कानपुर कहने को तो स्मार्ट सिटी था मेट्रो सिटी था लेकिन इस प्रकार के बड़े बड़े फ्लाईओवर एलिवेटेड ट्रैक की कमी से जूझने के कारण कानपुर का गौरव खो गया था किंतु महज डेढ़ वर्ष के अल्प कार्यकाल में लगभग हजार करोड़ का इतना बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर होना ये वास्तव में ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण है आज मै इस अवसर पर कानपुर महानगर के लगभग 07 लाख व्यापारियों की ओर से सांसद रमेश अवस्थी को बधाई देने और आभार व्यक्त करने आया हूं इस प्रकार के फ्लाईओवर एलिवेटेड ट्रैक शहर को जाम मुक्त कराएंगे, यातायात सुगम होगा, कानपुर की साख बढ़ेगी और बहुमुखी विकास के कारण निश्चित रूप से कानपुर में व्यापार की भी प्रगति होगी, समय बचेगा व्यापार बढ़ेगा। कानपुर के विकास को जिस प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी आगे बढ़ रहे हैं हम सभी को यह विश्वास है कि जल्द ही कानपुर महानगर भी नोएडा की तरह पर कई बड़े बड़े फ्लाईओवर, एलिवेटेड ट्रैक से लाभान्वित होगा। इसी कड़ी में सभी व्यापारियों ने सांसद रमेश अवस्थी को बधाई दी। सांसद रमेश अवस्थी के माध्यम से सभी व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त करते हैं।
प्रमुख रूप से उपस्थित:- रोशन लाल अरोड़ा, शेष नारायण त्रिवेदी, मुकुल वर्मा, ईश्वर वर्मा, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे, विराट गुप्ता,दिनेश गुप्ता, हरि त्रिपाठी, अनीता सोनी, संजय गुप्ता, चेतना गुप्ता, मनोज वाधवानी, शीबू गुप्ता, निखिल गुप्ता, संजय राठौर आदि।
उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
25/02/2026
सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में भारत-उज्वेकिस्तान पार्लियामेंट्री संबंधों को नई दिशा मिलेगी– अरुण कुमार सिंह-सांसद प्रतिनिधि
25/02/2026
मोदी के मिशन अजमेर की तैयारी तेज! वैर के बाछरेन में कार्यकर्ताओं ने लिया जनसंपर्क का संकल्प
25/02/2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत रुफ टॉप सोलर प्रणाली के अधिक से अधिक इस्तेमाल और आधिस्थापन संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026का आयोजन हरिदास सेमेनरी इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृहमे किया गया l
25/02/2026
*राज्य के समग्र विकास और पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण का अहम कदम – लालकुमार पटेल**
25/02/2026
SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू
25/02/2026
राज्यस्तरीय स्पर्धेत मुकेश व भाविक सुवर्ण पदकाचे मानकरी
25/02/2026
“कर्तव्य पथ पर चलते-चलते जो वीर गिरते हैं, वे अमर हो जाते हैं… धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान जैसे जांबाज सिपाही सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।”
25/02/2026
ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: थाना चिलकाना पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर दबोचा
25/02/2026
ईवीएम गोदाम की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोपरि: जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं चाक-चौबंद
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!